दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है जहां लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों के दैनिक आज भी प्रभावित हो रहे हैं प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने को लेकर लोग जगह-जगह अलाव जला रहे हैं क्षेत्र में कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं चौक चौराहे बाजारों में लोगों को अलाव जलाते हुए देखे जा रहे हैं

बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की जाएगी इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि कल प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजनाओं के तहत महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की जाएगी स्वास्थ्य संबंधित जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शूगर सहित कई जांच की जाएगी जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए उन्हें मुफ्त में दवा भी दी जाएगी

बिहार राज्य के दरौदा थाना क्षेत्र के दरौदा बाजार में आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री का आगमन पचरुखी प्रखंड में हुआ था जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन बाजार क्षेत्रों में पूरी तरह मुस्तैद देखा गया

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है वही पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में कई जगहों पर गर्म कपड़े की दुकानें भी सज गई है जहां पर लोग पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने को लेकर गर्म कपड़े खरीदने हुए देखे जा रहे हैं वही बाजारों में गर्म कपड़े की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है

दरौदा थाना क्षेत्र के लीलाशाह पोखरा के पास सब्जी से लदा हुआ पिकअप का टायर फट गया जिसे ड्राइवर को हल्की चोट आ गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि सब्जी से ल्लादा हुआ पिकअप सिवान के तरफ जा रहा था कभी लीला साहब पोखरा के पास उसकी टायर फट गई जिसके कारण गाड़ी असंतुलित हो गई तथा ड्राइवर को हल्की चोटें लग गई ड्राइवर कोस्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराया गया

दरौदा थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्रों में छापामारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर छापामारी की गई स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर काफी मुस्तैदी बत्ती जा रही है तथा लगतार छापामारी की जा रही है

दरौदा रंडागंज अनुमंडलीय अस्पताल में बंध्याकरण को लेकर कल शिविर लगाया जाएगा, इस संबंध में सूत्रों को कहना था कि महिलाओं का बंध्याकरण को लेकर कल शिविर आयोजित किया गया है इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया बंध्याकरण करने के पूर्व महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की जाएगी स्वास्थ्य संबंधित जांच उपरांत महिलाओं का बंध्याकरण किया जाएगा फिर उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं प्रदान की जाएगी

दरौदा थाना क्षेत्र के दरौदा छपरा मुख्य मार्ग पर कोराडी गांव के पास में असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक छपरा के तरफ से आ रहा था तभी कोराड़ी गांव के पास में मुख्य मार्ग पर मवेशी के आ जाने के कारण बाइक चालक मवेशी बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गया तथा रोड किनारे जागीरा जावे बागी2 की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है

दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लगने अनाज, कपड़ा सहित एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका घटना के संबंध में सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए। बताया जाता है कि जगलाल महतो के परिवार के सदस्य रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी उनकी झोपड़ी नुमा घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख की संपत्ति जल कर बर्बाद हो गई।

दारौंदा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दक्षिण मठिया स्थित चापाकल के हेड की चोरी बीती रात चोरों द्वारा कर ली गई। इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने चापाकल का हेड सेट चोरी कर लिया है। इस कारण विद्यालय के बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को एमडीएम बनाने से लेकर पानी पीने में दिक्कत आएगी। घटना की सूचना पुलिस एवं संबंधित विभाग को दी गई है।