प्रखण्ड खुटौना से चंदेश्वर राम चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि श्रद्धा का माह सावन के पावन अवसर पर बोल बम के पच्चीस हज़ार कावंरियो ने तीसरा सोमवारी में भगवान शिव बाबा गरीबनाथ महादेव के शिवालय पर जलाभिषेक किये। जयनगर कमला नदी से जल भर कर खुटौना प्रखंड स्थित बाबा गरीबनाथ महादेव जी के दरबार में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूम-धाम मनाया जा रहा है , मंदिर के अगल-बगल में प्रसाद,धुप आदि सामग्रियों की दूकान सजी हुई है। रात को बाबा के दरबार में रामायण कार्यक्रम 8 बजे से 12 बजे तक भगवान् के लीलाओ को दिखाया जा रहा है जिसमे काफी भीड़ देखी जा रही है।