जिला मुंगेर,से इम्तियाज आलम जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण करना जरूरी है, स्वास्थ्य शहर के उद्देश्य से गुरुवार को जमालपुर कॉलोनी स्थित रामपुर हेल्थ यूनिट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कारखाना प्रबंधक थे, इन्होंने परिसर में 50 फलदार पौधे लगाये ,इन्होंने ये भी कहा कि रेलवे हर साल करीब दस हजार पौधारोपण करती है,इससे शहर में हरियाली के साथ-साथ शहरवासी स्वच्छ वातावरण में सांस ले पा रहे है, अन्य जिलो के तुलना में जमालपुर पौधारोपण में सबसे आगे है.दोस्तों अगर आप भी ऐसी कोई जानकारी मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल जरूर करें,हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर.
