जिला मधुबनी से शिव शंकर मंडल मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की प्रखंड खुटौना के सिकटियाही पंचायत में योजना एवं विकास विभाग द्वारा बन रहे पंचायत भवन सिकटियाही में लगाये जा रहे ईंट मेधा प्राप्त नंबर तीन से भी ख़राब है। जबकि भवन में जोड़े जा रहे ईंट में अभी ही नौनी लग रहा है और ईंट झड़ रहे है। माकन के ऊपरी भाग में छत के उपर भी कमजोर ईंट से ही जोड़ा गया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी अनवरत कार्य चल रहा है। ग्रामीणों स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियो से इसकी जाँच की मांग की गयी है। इसकी प्राक्कलित राशि 87 लाख 39 हजार 100 रूपया है। कार्य प्रारम्भिक तिथि 2 मई 2015 है कार्य समाप्ति के लिए एक वर्ष दिया गया था। ग्रामीणों ने इसकी जाँच की जोरदार मांग की है।