जमालपुर से इम्तियाज़ आलम जी कहते कि जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के रतनपुर स्टेशन के पास रविवार को रेल पटरी क्रैक होने से एक घंटा तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ट्रैन के बाधित होने से यात्रीगण परेशान नजर आये। दिन के दो बजे ट्रैक मैन ने निरिक्षण के दौरान देखा कि रतनपुर स्टेशन के पास पटरी क्रैक हो गया है , इन्होंने तत्काल इसकी सुचना उच्चाधिकारी को दी और इसकी खबर मिलते है जालमपुर से पी.डब्ल्यू.आई विभाग के टीम पहुंची और ट्रेनों का आवागमन बंद कर पटरी दुरुस्त का काम शुरू करने का निर्देश दिया । करीब एक घंटे के मसक्कत के बाद रेल पटरी दुरुस्त कर ट्रैन परिचालन शुरू किया गया। दोस्तो अगर आप भी हमसे इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है तो मिस्ड कॉल दे हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर .
