जमालपुर से इम्तियाज़ आलम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की तय समय में नहीं बन पाया बाईपास। वे बताते है की मुंगेर रेल ब्रिज होकर भागलपुर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन के लिए दौलतपूर से रेलवे पुल नंबर 212 तक निर्माण किया जा रहा बाइपास को तय तिथि फिर से फ़ैल हो गई है। रेलवे बोर्ड ने कंस्ट्रक्शन विभाग को 30 जून के बाद इसकी समय सिमा बढ़ा कर 15 जुलाई कर दी फिर भी काम पूरा नहीं हुआ। डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन इंजीनियर ने बताया की तय समय सीमा में कार्य पूरी करने की कोशिश की जा रही है ,लेकिन मानसून के कारण 15 दिन और लगने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया की पट्टी के बिछ जाने के बाद ट्रायल के रूप में माल गाड़ी चलाई जाएगी, उसके बाद सी.आर.एस जाँच के बाद ही निर्माण कार्य पूरा माना जाएगा। अगर आप भी हमसे इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे।