जमालपुर प्रखंड से प्रिन्स जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि अब नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की हाज़री अंगूठे के निशान से ही बनेंगे। इसके लिए नगर परिषद जमालपुर में 1 जुलाई से बायोमैट्रिक एटेंडेंस सिस्टम लागू कर दी गई है। नगर परिषद में देर से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को देखते हुए दो बायोमैट्रिक मशीन लगाए गए है। इसके लिए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार नंबर सहित अन्य आईडी भी लिखनी पड़ेगी। यदि मशीन का किसी कारणवस सर्वर डाउन रहा तो, उस स्थिति में विभाग के मुख्यालय को तत्काल सूचित किया जायेगा ताकि समय पर मशीन को ठीक किया जा सकेगा।
