जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बिहार राज्य में बेरोजगारी की समस्या दिनो दिन बढ़ती जा रही है इस मामले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के दावे भी जमीन की सच्चाई से कोसो दूर नजर आ रही है। सबसे अधिक चिंता शिक्षित बेरोजगारो की तादाद से हो रही है।चतुर्थ वर्गीय पदो पर भी नियुक्ति के लिए मास्टर और ग्रेजुवेट धारी आवेदन कर रहे है। ऐसी स्थिति रोजगार की कमी के कारण हो रही है। ज्ञात यही होता है की सरकार की मनसा युवा बेरोजगारो को रोजगार देने की नहीं है यदि सरकार युवाओं के लिए कुछ सोचे तो बेरोजगारो की ऐसी स्थिति नहीं होगी।