जमालपुर से प्रिंस जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जमालपुर के सरस्वती विद्यामंदिर दौलतपुर मे रविवार को अभिभावक गोष्ठी का अायोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुअात मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल और प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा ने कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है। अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा के शिखर की अंतिम उचाई तक पहुँचाया जा सकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों मे अग्रसर होन के लिए भी प्रेरित करने की जरूरत है। तभी बच्चों का समुचित विकास हो पाएगा। दोस्तों अगर अाप भी इस तरह की कोई जानकारी मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पार्।