जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि लाइसेंस नही बनने से चालको मे नाराजगी ,मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहो पर प्रतिदिन वाहनो की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान विभिन्न तरह के कागजातो को देखे जाते है,वहीं दूसरी ओर स्थिति यह है कि लगभग दो साल से वाहनो का ड्राइविंग लाइसेंस नही बन पा रहा है काफी मसक्कत के बाद सिर्फ कुछ ही लोग ड्राइविंग लाइसेंस बना पाए है। संचालक लाइसेंस के लिए अावेदन तो करते है पर लाइसेंस नही बन पा रहा है, ऐसे अावेदक महीनो से परेशानी झेल रहे है। परंतु इस पर कोई कार्यवाई नही हो रही है। स्थानीय लोगो ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा की विभाग लाइसेंस बनाने मे तात्पर्यता दिखाए तथा कार्यालयो मे जमा पड़े अावेदनो का जल्द ही निस्पादन करे।
