जिला मुंगेर से राजीव कुमार मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत चलंत मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गयी है अब लोक अदालत के माध्यम से मामलो की सुनवाई सिर्फ न्यायलय परिसर में ही नहीं बल्कि प्रखंड कार्यालय में भी होगी।चलंत लोक अदालत 13 जून से 18 जून तक विभिन्न प्रखंड कार्यालयो में आयोजित होगा।
