शिव शंकर मंडल जी मधुबनी से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मोबाइल वाणी के द्वारा महिलाओं पर असर हो रहा है देखा जा रहा है कि मोबाइल वाणी पर एक सीरियल चलाया जाता है "मैं कुछ भी कर सकती हूँ " ,इस सीरियल के माध्यम से समाज में महिलाओं में आत्मबल बढा है और इसमें समाज में सेवा की भावना साथ ही महिला शशक्ति करण के बारे में बताया जाता है ,इस सीरियल की डॉक्टर की भूमिका का अवलोकन समाज में हर महिलाओ को करना चाहिए ,समुदाय में कुछ अच्छा करने की जज्बा रखती है ,समाज में महिलाओ पर हो रहे अत्यचार को रोकना ,समुदाय के महिलाओ को सही रास्ता दिखाना ,इन सभी लक्ष्य को बखूबी अपने जीवन में उतरना चाहती है और ये सम्भव तभी हो पा रहा है जब मोबाइल वाणी का सहारा महिलाये लेती है.