मधुबनी मोबाइल वाणी द्वारा समाचार प्रसारण का असर- जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मोबाइल वाणी खजौली के संवादाता(रामाशीष सिंह)ने 3 दिन पूर्व यह समाचार मधुबनी मोबाइल वाणी में रिकोर्ड करवाए थे की कब तक चक्कर लगाते रहेंगे मृतक बिसनी महतो का एक मात्र पुत्र रामेश्वर महतो जमा बंदी में नाम परिवर्तन करने के लिए और इस समाचार को खजौली के अंचला अधिकारी को रेफर किये इसका यह असर हुवा कि आज दिनांक(14/3/2016)को प्रात:10 बजे अंचला अधिकारी ने फ़ोन कर के यह सूचित किये की मधुबनी मोबाइल वाणी में संवादाता (रामाशीष सिंह)का खबर सुने और कहा की रामेश्वर महतो को कल कार्यालय भेज दे नाम परिवर्तन का कार्य हो जाएगा। इसका पूरा श्रेय मधुबनी मोबाइल वाणी को जाता है।