लदनिया से राम कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है नारी सुरक्षा पर विशेष बल देना चाहिए। एक ओर मुख्यमंत्री नारी शिक्षा दर बढ़ाने के लिए सायकिल योजना,पौशाक योजना और छात्र वृति योजना के अलावा केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाये चला चला रही है बावजूद इसके कुछ ऐसे कारण है जो नारी शिक्षा में बाधक है। सोलह आने सही है की एक लड़की अगर शिक्षित है तो वह पुरे परिवार को संस्कार और शिक्षा देती है। नारी शिक्षा में अवरोधक है बाल-विवाह उदाहरण स्वरुप है मैट्रिक परीक्षा में जितनी छात्राएं शामिल होती है उसमे औसतन 10 -15 प्रतिशत विवाहित है और 5 प्रतिशत माँ बनने वाली होती है और लगभग 5 प्रतिशत लड़कियो की शादी की तैयारी हो रही होती है। कानूनी तौर पर 18 वर्ष से पहले शादी करना कानूनी अपराध है फिर भी यह बेख़ौफ़ होता है
