आज जहां पूरा विश्व अशांती के दौर से गुजर रहा है वहां महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शांति एवं सौहार्द तथा प्रेम की मिशाल बनकर दुनिया पर राज कर रही हैं।‌ वो सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बल्कि दूसरे ग्रहों पर जाकर अपनी क्षमता का परिचय भी दे रही हैं। यह एक पहलू है। इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि महिला सशक्तिकरण के दौर में हर देश अपने यहां की महिलाओं के लिए मजबूती से खड़ा है।