जिला मधुबनी,लदनिया से सरोज कुमार बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम कहते है की आगजनी की अधिकतर घटना गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगो के यहाँ होती है अग्नि लगने का कारण मुख्य कारण मच्छरो के प्रकोप से बचाव के लिए मवेशी घर में आग जलाना बीड़ी सिगरेट पी कर फेकना बिजली एवम देर से खाना बनाना तेज हवा के कारण ऐसी घटना घटती है गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगो के पास अग्निशमन का नंबर होते हुए भी जानकारी के अभाव में फोन नहीं कर पाते है जिसके कारण अग्निशमन गाड़ी आने में विलम्ब होती है और फिर जिला से अग्निशमन गाड़ी आने में 2 से 2:30 घंटा लग जाता है तबतक या तो घर जल जाता है या ग्रामीणो द्वारा आग बुझा दिया जाता है सरकारी मुआबजा मील तो जाता है लेकिन मुवाबजे बहुत कम मिलता है ।
