जिला दरभंगा से महेंदर मंडल बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आग लगने का कारन क्या है ,आग लगने का सबसे पहला कारण है धूम्रपान पराय लोग बीड़ी,सिगरेट पी कर बिना बुझाए फेक देते हैं जिसके कारण आग लगने की सम्भावना बहुत अधिक होती है,घर के चूल्हे से निकले राख जिसमे आग होती है उसे घर के गन्दोरे पर रख देती है जिससे आग सुलग कर विकराल रूप धारण कर लेता है और कभी कभी लोग रसोई में खाना बनाते समय लापरवाही करते है जिससे आग लग जाती है ऐसे और भी बहुत से कारण हैं जिससे आग लग जाती है।
