कुमारी नीलम सिंहा,मधुबनी खजौली से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रही है की आज हमारे समाज में ऐसे भयावह स्थिति पनप गयी है की महिलाये हर जगह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है क्योकि दिनो-दिन महिलाओ के प्रति हिंसा,प्रताड़ना तथा दुष्कर्म की घटनाये बढ़ती जा रही है. हमारे ग्रंथो में नारी शक्ति की महिमा का बखान किया गया है जिसमे कहा गया है की जहां नारी की पूजा की जाती है वहां ईश्वर का वास होता है परन्तु विरोधवास यह है कि महिला उथान की दुहाई देने वाले लोग ही महिला विरोधी गतिविधिओ के समीप है। अतः इनका कहना है कि हमें समझना होगा की देश में हरेक विकास के लक्ष्य् को पूरा करने के लिए महिलाओ के अनुकूल सहज,सुरक्षित और खुशहाल जीवन की पृष्ठ भूमि तैयार करना हमारी प्राथमिकता है
