जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की खजौली प्रखंड में खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राशन कार्ड कल्पना एवं अनुमान पर आधारित है इसमें काफी विसंगतियां है इस योजना के तहत चार पहिया वाहनो के मालिको को राशन कार्ड वितरित नहीं करना है.पर ठीक उलटा कई ऐसे वयक्तियो को राशन कार्ड दे दिया गया है जो आर्थिक रूप से संपन्न है और वे इसका अनुचित लाभ भी उठा रहे है.दूसरी और कई ऐसे लोग जो राशन कार्ड के लिए प्रखंड कार्यालयो के चक्कर लगा रहे है विगत 12 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में अग्निकांड की घटना के बाद सारा डांटा जल गया जिससे प्रश्न यह उठता है की कम्प्यूटर में कौन सा डांटा के आधार पर लोगो को राशन कार्ड दिया गया अत: प्रखंड पदाधिकारी से इसकी जाँच करवाई जाए.
