दरभंगा से लक्ष्मण मुखिया बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की भूर्ण हत्या हमारे समाज में महा पाप है।इस पाप लिए जितना पुरुष जिम्मेवार है उतनी ही महिलाये भी जिम्मेवार है। यह संसार केवल बेटो से ही नहीं चलती है बेटियाँ भी उतनी ही जरुरी है। बेटियो को धरती पर आने से पहले ही अर्थी पर लेटा दिया जाता है। जिस तरह सीता का जन्म किसी नारी द्वारा हुआ है उसी तरह राम का जन्म भी नारी से ही हुआ है फिर हमारे समाज़ में कन्या भूर्ण हत्या जैसे पाप क्यूँ हो रहे है।