फूल्प्रश से चंद्रवीर बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की २० वर्षीय नव विवाहिता घुरनी देवी को जला कर मार दिया गया।शव को जलाने के लिए प्रयोग में लाये गए सामग्री खाद एवं किरोसिन को जब्त किया गया।पीड़िता के परिजनो ने दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाया है परिजनो के अनुसार शादी के बाद पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।अंततः घुरनी देवी को ससुराल वालो द्वारा पिट-पिट कर मार दिया गया। मामले की छानबीन जिला निरीक्षक द्वारा की जा रही है।