जिला मधुबनी,मधेपुर से बबलू कुमार सिंह बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की साक्षर भारत अभियान के अंतर्गत ये काम करते है और इनका मानदेय 2000 रूपये है लेकिन इनका कहना है की इनलोगों को मानदेय सही से नहीं मिलता है जिसके कारण इनलोगों जीवन-यापन करने में मुश्किल हो रही है इनलोगों को जो भी काम दिया जाता है ये लोग सही समय पर करते है फिर भी इनका मानदेय 15 महीने से रुका हुआ है इनका कहना है की आज के ज़माने में भी लोग बेरोजगारी के अभाव में लोग 2000 रूपये की नौकरी करने के लिए मजबूर है
