जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से संतोष कुमार मंडल बिहार मोबाइल वाणी के मध्यम से बताते है कि आज हमारे समाज में महिलाओ के उपर हो रही अत्याचार काफी बढ़ रही है इससे नारी अपने जीवन से तंग होती जा रही है महिलाओ के गर्भ की लिंग जांच की जाती है और यदि उसके गर्भ में बेटी होती है तो उसे मार दिया जाता है और सामूहिक दुष्कर्म करके महिलाओ के ऊपर इल्जाम दे दिया जाता है।साथ ही इससे भी अधिक दहेज़ प्रथा का अत्याचार बढ़ रहा है।
