मधुबनी: तेज नारायण ब्रहमश्री ने फुलपरास मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी को बताया कि राज्य में बिहार मोबाइल वाणी पर प्रसारित खबर का धमाकेदार असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि DSO ने मोबाइल वाणी को बताया कि खाद्यान सुरक्षा मामले में हो रही गड़बड़ी पर 28 अगस्त को सभी SDO एवं MO को एक पत्र दिय जा रहा है।दरअसल यह मामला मोबाइल वाणी पर प्रसारित हुआ था जो खाद्यान और किरोसिन तेल कम देने और पैसे पुरे लिए जाने का था। श्री झा ने कहा कि यह सेवा काफी अच्छा है और इस पर किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत खबर प्रसारित किया जाता है। इसी तरह से पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने भी कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में मोबाइल वाणी की सराहना किया था
