नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. पंजाब के पूर्व सीएम के निधन पर सासाराम जं. पर झुका तिरंगा. पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ था । इस दौरान सभी जिले के सरकारी इमारत पर फहराया जाने वाला झंडा झुका रहा । 02. वाटर पार्क में उमड़ रहे लोगों की भीड़ रोहतास जिला में पहली बार वाटर पार्क खुलने से जिले के तमाम शौकीनों का भीड़ चेनारी प्रखंड के हैं डोइया गांव के समीप सत्यम वाटर पार्क में देखने को मिल रहा है इसमें भारी संख्या में कैमूर रोहतास औरंगाबाद यूपी के चंदौली सहित अन्य क्षेत्रों से स्विमिंग के शौकीनों का भीड़ देखने को मिल रहा है! 03. प्याऊ की हुई व्यवस्था जिले के सासाराम नगर निगम में नगर के मुख्य पार्षद काजल कुमारी के द्वारा सासाराम शहर में प्याऊ की व्यवस्था की गई है अभी सासाराम शहर में लगभग 9 जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था लगाई गई है ! इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....