गर्मी के आते ही मिट्टी के घड़े और सुराही की मांग बढ़नी शुरू हुई जोकि अभी पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है ऐसे में ठंडे पानी के लिए लोग मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की खरीददारी करने लगते हैं यही वजह है कि इन दिनों चेनारी बाजार में जगह-जगह मिट्टी के घड़े आदि बिकते नजर आ रहे हैं बाजार में अलग-अलग आकार के मटकी और सुराही इन दिनों देखने को मिल रहे हैं और इन्हें बेचने वाले लोग भी बढ़ती खरीद को देखता काफी खुश हैं ।चिकित्सक के अनुसार मिट्टी के घड़े का पानी उत्तम होता है। भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इन दिनों मटके की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार में एक घड़े की कीमत 60 से 120 रुपये है। सुराही का भी काफी चलन है
