नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01.विभिन्न योजनाओ पर हुई बैठक.. आज उप विकास आयुक्त रोहतास श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार परियोजना मनरेगा, जिला विकास प्रशाखा SBM- ग्रामीण एवं सात निश्चय योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास प्रशाखा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बिक्रमगंज, नोखा, एवं डिहरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोआथ कोचस एवं नासरीगंज, सहायक परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रबंधक डीआरसीसी डीपीएमयूलीड बिहार विकास मिशन, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, कनीय अभियंता ब्रेडा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 02. जिलो का कोङ जारी जातियों के बाद अब देश के राज्य बिहार के जिलों का भी कोड तय कर दिया गया है। दूसरे चरण की जाति आधारित गणना शुरू होने के बाद यह बदलाव किया गया है। अभी तक सिर्फ बिहार में रहने वाली अलग-अलग जातियों को ही कोड दिया गया था। दूसरे देशों के साथ अब दूसरे राज्यों और बिहार के सभी जिलों का भी कोड निर्धारित किया गया है। जाति आधारित गणना के दौरान कोड से ही दुनिया के देशों, भारत के राज्यों और प्रदेश के जिलों को अंकित किया जाएगा। बिहार के सभी जिलों के कोड कुछ इस प्रकार है.. अररिया 01, अरवल 02, औरंगाबाद 03, बांका 04, बेगूसराय 05, भागलपुर 06, भोजपुर 07, बक्सर 08, दरभंगा 09, गया 10, गोपालगंज 11, जहानाबाद 12, जमुई 13, कैमूर 14, कटिहार 15, खगड़िया 16, किशनगंज 17, लखीसराय 18, मधेपुरा 19, मधुबनी 20, मुंगेर 21, मुजफ्फरपुर 22, नालंदा 23, नवादा 24, प. चंपारण 25, पटना 26, पूर्णिया 27, पूर्वी चंपारण 28, रोहतास 29, सहरसा 30, समस्तीपुर 31, सारण 32, शेखपुरा 33, शिवहर 34, सीतामढ़ी 35, सीवान 36, सुपौल 37, वैशाली 38 03. ईद को लेकर बाजार गुलजार; ईद को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है। देर रात तक शहर के कपड़े, जूता-चप्पल, रेडीमेड, टोपी, इत्र, किराना, गिफ्ट की दुकानों पर रोजेदारों की भीड़ से गुलजार रह रहा है। बाजार में सबसे अधिक महिलाएं व युवक ईद की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रेंज में अलग-अलग किस्म की सेवइयां रोजेदारों समेत आमजनों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....