भारतीय जनता पार्टी मोतिहारी द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत शहर के एक रिसॉर्ट में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर संगोष्ठी सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद व संचालन रविन्द्र सहनी ने किया। कार्यक्रम में सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि महात्मा जोतिबा फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्ति के अग्रदूत थे। सितम्बर 1873 में उन्होंने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं, पिछड़ों और अछूतों के उत्थान के लिय उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा ज्योतिबा फुले के सपनों को साकार कर रहे हैं। 2017 में ओबीसी क्रीमी लेयर की आय मानदंड 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है। मोदी सरकार ने नए केबिनेट में 27 ओबीसी मंत्रियों को शामिल किया जिनमें से पांच कैबिनेट रैंक के हैं। यह ओबीसी समुदायों की आकांक्षाओं के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार की ईमानदारी को दर्शाता है। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने10 जनवरी 2020 को देश के सभी सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण का विस्तार किया। इसी तरह शिक्षा संचालय में इसी साल केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों में भी इसे लागू किया है। उन्होंने कहा कि पीएम जय योजना का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2021 के अनुसार 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों (54 करोड़ से अधिक लाभार्थी) को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है। मौके पर विभिन्न पार्टियों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।