local updatesआगामी पांच मार्च को होने वाली तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर वीक्षकों की कार्यशाला बुधवार को शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा ने किया। साथ में सहायक नोडल पदाधिकारी डीईओ संजय कुमार व डीसीएलआर सदर संजय कुमार थे। डीईओ श्री कुमार ने बताया कि वीक्षकों को परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे निश्चित रूप से आना है। वीक्षक अपना मोबाइल, पर्स आदि घर पर छोड़कर आयेंगे। यहां लाने पर परीक्षा केंद्र के बाहर रखे जाने पर उसके सुरक्षा की जिम्मेवारी वीक्षकों की होगी। परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जहां कुल 10,376 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न 12 बजे से 2.15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र के गेट, परीक्षा हाल के प्रवेश द्वार व अंदर होगी फ्रीस्किंग परीक्षा केंद्र के गेट, परीक्षा हाल के प्रवेश द्वार व अंदर फ्रीस्किंग की जाएगी। अंदर में 11 बजे से 11.45 बजे तक वीक्षक फ्रीस्किंग करेंगे। इसकी वीक्षकों को घोषणा पत्र भी देनी होगी। वीक्षकों को परीक्षा कक्ष में कमरे, खिड़की, किवाड़, बेंच आदि को अच्छी तरह जांच करना होगा कि कहीं कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान छुपाया तो नहीं गया है।उन्हें परीक्षा के दौरान कक्ष छोड़कर नहीं जाना है। परीक्षार्थी को एनसीईआरटी व बोर्ड की तीन किताब लेकर आना है। कलम भी लेकर नहीं आना है। वीक्षक एडमिट कार्ड व पहचान पत्र से परीक्षार्थी का मिलान करेंगे। वहीं किताबों में कोई अवांछित चीज लेकर नहीं जा रहे हैं यह सुनिश्चित करेंगे। पुस्तक का परीक्षार्थी एक-दूसरे से आदान-प्रदान नहीं करेंगे इस पर भी नजर रखनी है। रॉलशीट से मिलान करना है कि सीटिंग व्यवस्था सही है या नहीं। डीईओ ने बताया कि बुधवार को वैसे सभी वीक्षकों की कार्यशाला हुई जो कि परीक्षा केंद्रों पर पदस्थापित हैं। गुरुवार को नगर भवन में अतिरिक्त करीब 700 वीक्षकों की दो शिफ्ट में 1 से 2 बजे तक व अपराह्न 215 से 315 बजे तक ट्रेनिंग होगी।
