नेपाल पुलिस ने पूर्व पश्चिम लोक मार्ग में एक अभियान में एक करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के सोना और हीरा के गहनों के साथ तीन भारतीय को पकड़ा है। इनकी पहचान भारत के उत्तर प्रदेश के बलिया के फेफना थाना निवासी विनोद प्रसाद ,पश्चिम बंगाल के हावड़ा ,जिला गोला बाड़ी थाना क्षेत्र सलकिया स्कूल रोड कोलकाता के निवासी गणपत कुमार तोसावर और नरेश वर्मा के रूप में हुई है। वे नेक्सन कार पर सवार थे। जांच में 85 तोला सोना और हीरा से बने गहना को बरामद किया गया।
