पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया गांव मे विद्युत मीटर लगाने व नया कनेक्शन देने के नाम पर एक फर्जी व्यक्ति के विरूद्ध स्थानीय थाने में विद्युत कनीय अभियंता ज्योतिष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जो पश्चिम चम्पारण जिले के जगदीशपुर थाने क्षेत्र का वृत्ति टोला गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद का पुत्र नितेश कुमार उर्फ रजनीश कुमार बताया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता कुमार ने बताया कि नया कनेक्शन देने व विद्युत मीटर लगाने के लिए विभाग के द्वारा कोई राशि नही ली जाती है अर्थात निशुल्क है। वही उक्त व्यक्ति विभाग में कार्यरत भी नही है‌ं। उक्त व्यक्ति द्वारा कम्पनी को राजस्व क्षति पहुंचाने व निजी फायदे के नियत से अवैध वसूली की जा रही थी। जिसको लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है।