अरेराज के सुजायतपुर गांव में स्थित बूढ़ी दाई माता रानी के मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव व शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आयोजन समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक शिव तांडव स्त्रोत पाठ किया जाएगा। जिसमें 21 वेद पंडित तांडव स्त्रोत का पाठ करेंगे। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक उक्त पाठ चलेगा। शिव तांडव कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रवि कांत उपाध्याय उर्फ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि इस मंदिर के प्रति लोगों की असीम श्रद्धा है। ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग से शिव तांडव व शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन इस क्षेत्र में दूसरी बार किया जा रहा है। जो माता रानी के भक्तों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। उन्होंने बताया कि शिव तांडव के साथ साथ महाशिवरात्रि की संध्या में कलाकार के माध्यम से शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। वही महाशिवरात्रि के दिन सुबह दस बजे से फलहार एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के भक्तों को प्रसाद खिलाया किया जाएगा। पूजा आयोजन समिति में गांव के हरिशंकर कुंवर ,संजय उपाध्याय, तरुण कुमार सिंह उर्फ झून्ना सिंह, विपुल कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, छोटेलाल साह, जग राम सहित अन्य लोग शामिल है। मंदिर का विशेष महत्व ग्रामीणों के सहयोग से वर्ष 2010 में मंदिर का निर्माण कराया गया था। बूढ़ी दाई माता रानी मंदिर में सात पिंडी है। जिसका पूजन गांव के सभी लोग करते है। मंदिर के प्रति गांव वालों की अटूट आस्था है। इस मंदिर में प्रतिदिन लोग माता रानी के पिंडी की पूजा करते है। और पूजन के माध्यम से मंगल कामना सभी लोग करते है। गांव के अंजनी उपाध्याय,मुन्ना उपाध्याय,हरिशंकर कुँवर सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि वर्षों पहले गांव के अंत में दो पीपल वृक्ष के बीचो बीच मां भगवती का सात पिंडी था। जिसका पूजन ग्रामवासी करते थे। आगे चलकर समस्त ग्राम वासियों व गांव के पूजा पाठ में आस्था रखने वाले भक्त रविकांत उपाध्याय के द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से 2010 में मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर मे माता रानी का सात पिंडी स्थापित है।