शहर के नहर रोड, आदर्श नगर, पटेल पथ, नहरी रोड, महावीर नगर, शिवपुरी व शंभू नगर मोहल्ले में अवैध भवन निर्माण करने वाले लोगों को नगर परिषद् के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि 25 ऐसे चिन्हित लोगों को नोटिस दिया गया है, जिनके द्वारा बिना अनुमति अवैध तौर पर पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा था। संबंधित सभी लोगों को आगामी सात दिनों के अंदर जमीन, मकान और निर्माण से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। कागजात प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई की जायेगी। ईओ ने बताया कि उक्त मोहल्ले के अलावा अन्य सभी वार्ड में भी जांच करायी जा रही है।