बैरिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति के लक्षय को बढ़ाने के लिए दीया आवेदन फ़ोटो : बैरिया पैक्स का राइस मिल और गोदाम सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा वर्ष 22 - 23 में प्रखंड के बैरिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य कम होने से बैरिया पंचायत के किसानों को अपना पैक्स बैरिया में हीं धान बेचने में परेशानी हो रही है |बैरिया पैक्स में इस वर्ष 160 किसानों ने अपना धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं |जिसमें से 72 किसानों से हीं बैरिया पैक्स के द्वारा धान खरीदी गई है |बाकी किसान भी धान बेचने से वंचित नहीं रहें बैरिया पैक्स अध्यक्ष ने जिलाधिकारी सहित सहकारिता पदाधिकारी को धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए एक आवदेन दिया है | पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपने दिए हुए आवदेन के माध्यम से कहा है की बैरिया पैक्स को अपना 1 टन क्षमता वाला राइस मिल के साथ साथ 1 हजार मैट्रिक टन क्षमता का अपना गोदाम भी है |जिससे प्राथमिकता के आधार पर बैरिया पैक्स को 1200 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य होना चाहिए था |लेकिन धान खरीद का लक्ष्य 7500 क्विंटल प्राप्त के 60 प्रतिशत कैश क्रेडिट से 72 किसानों से 4 हजार 6 सौ 95 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है |जिसके कारण बैरिया पंचायत के बाकी 88 किसान अपना धान बेचने से वंचित हैं |इस संबंध में बीसीओ अशोक पन्ना ने बताया कि बैरिया पैक्स को धान खरीद का लक्ष्य प्रत्येक वर्ष ज्यादा मिलना चाहिए |साथ - साथ प्रखंड के चार पांच और पक्सों को भी खरीद का लक्ष्य बढना चाहिए |