जिले में 2 लाख 21 हजार 855 मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुक हैं जिसमें करीब दो हजार आवेदन पेंडिंग है। इस योजना के तहत मिले आवेदनों में14 हजार 929 आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट किये गये हैं। फिलहाल जिले में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा 2 लाख 3 हजार लाभुकों को वृद्धा पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।जो आवेदन पेंडिंग है वह पंचायत,प्रखंड व जिला स्तर पर है। जिसे निष्पादित करने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 60 से 79 वर्ष के वृद्धजन को मासिक 400 रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है। जबकि 80 वर्ष से उपर के वृद्धजनों को मासिक 500 रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक धीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों को भुगतान किया जा रहा है। जो पेंडिंग आवेदन है उसके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। पेडिंग आवेदन का अतिशीघ्र निष्पादन किया जाएगा। ढाका में 14888 आवेदन आरटीपीएस के माध्यम से अप्लाई किए गए थे, जिसमें 13994 आवेदन स्वीकृत हुए। प्रखंड स्तर पर 11 आवेदन अभी लंबित है। मधुबन में वृद्धजन पेंशन योजना के 12248 लाभुक हैं। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 6122 व केन्द्र सरकार के वृद्धजन पेंशन योजना के 6126 लाभुक हैं। वृद्धजन पेंशन योजना में 15 आवेदन पेंडिंग हैं । गोविन्दगंज में 16 हजार 99 पेंशनधारी हैं। 213 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन पेंडिंग है। पहाड़पुर प्रखंड में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत कुल 7991 लाभार्थियों को वर्तमान में लाभ मिल रहा है।जबकि अन्य वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 2115 लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है।
