जिले में कुल नौ अंगीभूत व एक संबद्ध डिग्री कॉलेज है। इनमें, 6 अंगीभूत व एक संबद्ध कॉलेज का मूल्यांकन हो चुका है। जबकि तीन अंगीभूत कॉलेज डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज, जेकेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन व डिग्री कॉलेज मधुबन का नैक से मूल्यांकन होना बाकी है। इनमें, डिग्री कॉलेज मधुबन वर्ष 2019 से संचालित है। एमएस कॉलेज का नैक मूल्यांकन का दो चक्र हो चुका है पूरा जिले में एकमात्र एमएस कॉलेज का नैक से दो चक्र मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। वर्ष 2013 में इसका प्रथम मूल्यांकन में बी ग्रेड मिला था। दूसरा मूल्यांकन वर्ष 2019 में हुआ, जिसमें कॉलेज को सी ग्रेड मिला। वहीं, एलएनडी कॉलेज का वर्ष 2017 में पहला मूल्यांकन हुआ।जिसमें कॉलेज को 2.6 प्वाइंट के साथ बी प्लस ग्रेड मिला। जो जिले में सर्वाधिक है। यहां वर्ष 2022 नवंबर में दूसरा चक्र का मूल्यांकन होना था, जिसके लिए एक्यूएआर सब्मिट हो चुका है। इधर, एसएनएस कॉलेज में वर्ष 2017 में पहला मूल्यांकन हुआ था। जिसमें कॉलेज को बी प्लस ग्रेड मिला। यहां भी वर्ष 2022 में दूसरे चक्र का मूल्यांकन होना था। जिसके लिए फरवरी माह तक एक्यूएआर जमा करने की तैयारी चल रही है। जबकि, एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया में वर्ष 2016 में नैक से पहला मूल्यांकन हुआ। जिसमें कॉलेज को बी ग्रेड मिला। इसी प्रकार केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में वर्ष 2017 में पहले साइकिल का मूल्यांकन हुआ, जिसमें कॉलेज को सी ग्रेड आया था। जबकि, अरेराज के एमएसएसजी कॉलेज का वर्ष 2017 में पहला मूल्यांकन हुआ, जिसमें कॉलेज को बी ग्रेड मिला। वहीं संबद्ध डिग्री कॉलेज पंडित उगम पांडेय कॉलेज का वर्ष 2016 में पहला मूल्यांकन हुआ। जिसमें उसे सी ग्रेड मिला। नैक से मूल्यांकन क्यों है जरूरी कॉलेजों के विकास के लिए नैक से मूल्यांकन बेहद जरूरी है। मूल्यांकन के आधार पर ही कॉलेजों को यूजीसी व रुसा से ग्रांट मिलती है। मूल्यांकन नहीं होने पर उक्त राशि से कॉलेजों को वंचित होना पड़ेगा। मूल्यांकन के लिए यह है जरूरी एलएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार के अनुसार, नैक से मूल्यांकन के लिए आधारभूत संरचना मसलन कॉलेजों में कमरे, क्लास रूम, लैब,लाइब्रेरी का बेहतर होना जरूरी है। इसके अलावे शिक्षकों की संख्या, छात्रों का प्लेसमेंट, व्यवसायिक शिक्षा, वाह्य स्रोत से कॉलेजों को आमदनी, शिक्षकों के रिसर्च वर्क, उनका प्रकाशन,अध्ययन के संबंध में छात्रों का फीडबैक आदि पारामीटर पर मूल्यांकन होता है।
