जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन किया गया। राजू सिंह को रक्सौल, रेयाजूल हक मुन्ना को आदापुर, रामएकबाल यादव को सुगौली, डा. शबनम आसिफ को रामगढ़वा, सुनील सिंह को छौड़ादानो, भोला साह तुरहा को बनकटवा, उमेश महतो को बंजरिया, मो. असलम को ढाका, विजय राम को घोड़ासहन, संजय यादव को अरेराज प्रभारी मनोनीत किया गया।