पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में एक प्रेमी को प्रेमिका के घर से पकड़ कर ग्रामीणों ने मंदिर में दोनों की शादी करा दिया।परंतु प्रेमी अपने परिवार वालों के दबाव पर विवाह के बाद अपने घर ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर प्रेमी प्रेमिका को लेकर घर जाने पर राजी हुआ। मामला थाना क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के सिसवा बाजार का बताया जाता है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि उक्त गांव के बुधन दास की लड़की का प्रेम प्रसंग पड़ोस के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बनछिहुली गांव निवासी शंभू दास के पुत्र लडडू कुमार से एक वर्षों से चल रहा था। रविवार की देर रात को ग्रामीणों ने प्रेमी को घर में घुसने पर पकड़ लिया व सिसवा मंदिर में दोनों की शादी करा दी।इसके बाद लड़का लड़की को अपने घर ले जाने से इनकार करने लगा। लड़की की मां आशा देवी ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।इसके बाद पुलिस प्रेमी लड़का को थाने लाई।जिसके बाद प्रेमी लड़का व उसके परिजन लड़की को घर ले जाने को तैयार हुए।