दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों को दक्षता दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 2022 23 का होगा आयोजन सरकार के सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना व निदेशक छात्र एवं युवा कल्याण बिहार पटना के माध्यम से होना है। दक्ष वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 22-23 खेल प्रतियोगिता का प्रखंड एवं जिला स्तरीय पर आयोजित होगा। प्रखंड में 20 जनवरी तक जिला में 24 जनवरी  से 30 जनवरी तक, प्रमंडल व राज्य स्तर पर मार्च 23 में आयोजित होगा। इसके लिए विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। जिले में इस वर्ष कुल 16 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, रग्बी तलवारबाजी, बैडमिंटन, ताइकांडो, कराटे, बॉक्सिंग, योगा और क्रिकेट का आयोजन शामिल है। यह आयु वर्ग अंडर 14, 16 और 19 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग में होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खेल होंगे। प्रखंड को खेल के आयोजन हेतु राशि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खेल के नोडल पदाधिकारी होंगे। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के 2 दिनों के अंदर खेलों की खेलवार तीनों वर्ग में अलग-अलग सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।  प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड स्तरीय खेल के सफल आयोजन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति का गठन करेंगे।