बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सुगौली विधान सभा के राजद विधायक ई. शशिभूषण सिंह को भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के सीनेट सदस्य मनोनीत किया है। जानकारी प्रखंड राजद विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पांडे उर्फ झुन्नू पांडे ने दी । भी कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को इसकी सूचना मिलते हीं छात्रों को खुशी हुई है विधायक ई . शशिभूषण सिंह को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बनाए जाने पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मूसा साहब , मुखिया नबीबुल हक , मुखिया पति शेख वहाब , समशुल जोहा अंसारी , पूर्व मुखिया नुरैन आलम , जय किशोर यादव, मनु सिंह , मोनू सिंह , अर्जुन गिरी ,आदि ने ने हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है