अरेराज नगर पंचायत के वार्ड दस में दो महादलित परिवारों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष की एक महिला व दो पुरुष घायल हो गये। तीनों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर प्राथमिकी करायी। ओपी पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए महिला की पिटाई करने वाले युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया व्यक्ति वार्ड दस के ही मन्यु मलिक था। प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की रात दस बजे के लगभग मन्यु मलिक शराब के नशे में धुत होकर गांव की उषा देवी के दरवाजे पर खड़े होकर गाली देने लगा। बुधवार सुबह छह बजे मन्यु मलिक, मुकेश मलिक, गणेश मलिक, राजकुमार मलिक, रवि मलिक, सुनीता देवी व रंजू देवी आदि दबिला, चाकू, लाठी व डंडा लेकर पहुच गये और उषा देवी को मारने पीटने लगे। बचाने आये महिला के पति व ससुर का भी पिटाई कर दिये। जिस घटना में उषा, दिलीप व अन्य घायल हो गये। ओपीध्यक्ष कंचन भाष्कर ने इसकी पुष्टि की
