दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को बीसीजी खेसरा विटामिन ए सहित अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां पर बच्चों को विटामिन ए खेसरा तथा बीसीजी सहित अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई वहीं स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि समय-समय पर बच्चों को टीकाकरण कराते रहने चाहिए जिससे बच्चे स्वस्थ होते हैं तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
