जिले में मिट्टी जांच का शुरू है। टारगेट पूरा करने के लिए जिला मिट्टी जांच लैब व छह मिनी लैब को मिट्टी नमूने दिए गए हैं। इसके तहत मिट्टी नमूनों की जांच कर 60 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार होने के साथ इसे किसानों के बीच वितरण करने का काम भी किया जा रहा है। जिले में इस वर्ष 1.25 लाख किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाना है। पूर्वी चंपारण जिले को राज्य स्तर पर सर्वाधिक 20 हजार मिट्टी नमूनों के जांच का टारगेट दिया गया है।
