जितना थाना क्षेत्र के सठौरा गांव में आग से झुलस कर एक महिला की मौत सोमवार को हो गयी। मृत महिला गंगाजली देवी(62) हरेन्द्र राय की पत्नी थी। रविवार अपराह्न 3 बजे कड़ाके के ठंड के कारण महिला अलाव के पास अकेले बैठी थी। आग धीरे धीरे एक फुस के टाट में लग गयी। वहीं उसके बगल में बैठी महिला के साड़ी में भी आग लग गयी थी। महिला की साड़ी में आग लगा देख उसकी पतोहू ने शोर मचाया। आग की आवाज पर ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे व आग बुझाया, तब तक महिला 80 प्रतिशत जल चुकी थी। परिजन उसे घोड़ासहन एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। इलाज के क्रम में ही महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत होते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका को चार पुत्र व दो पुत्री है। सीओ श्रीराम उरांव ने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने पर जांच के लिए भेजा जाएगा।