स्थानीय रेलवे स्टेशन सरकुलटिंग एरिया में कड़ाके की ठंड में सड़े गले कपड़ों से लदा एक वृद्ध भिखारी धनवान निकला। रेल पुलिस ने मानवता दिखाते ठंड से बचाव के लिए उसे गर्म कपड़ा पहनाया व पुराने कपड़े को हटवाया।इस दौरान भिखारी के पुराने सड़े गले कपड़े के विभिन्न पोटली से हजारों के दस पांच के किलो से अधिक सिक्का व नोट के गड्डी पाये गये। उसके दस रुपये के कई गड्डी तो सड़ भी चुके थे। उसने अपना नाम ज्ञान प्रकाश बलरामपुर गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। समझा जाता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
