बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक इंटर स्तरीय बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गृह केंद्र पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अरेराज प्रखण्ड क्षेत्र स्थित एमएसएसजी कालेज,सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय, कमल रुद्र इंटर महिला महाविद्यालय व पण्डित जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरनी कोठी स्थित गृह केंद्र पर लगभग तीन हजार परीक्षार्थी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रमा प्रसाद ने बताया कि आर्ट्स में 392 जबकि विज्ञान में 104छात्र 10 से 20 जनवरी तक के आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य होगा। जो छात्र प्रायोगिक परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकेंगे उसको परेशानी झेलनी पड़ सकती हे।
