दरौंदा। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय फलपुरा की रसोईया चंद्रावती देवी (45 वर्ष) का निधन मंगलवार की रात हो गई। विद्यालय में एक शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखा गया। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया निरंजन कुमार सिंह, अजय भारती, शशिकला, सविता कुमारी, शारदा कुंवर, शैल कुंवर, उमवि फतेहपुर के रविन्द्र कुमार, बैदापुर बिशुनपूरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के हेडमास्टर अजय कुमार भारती, मध्य विद्यालय रानीवाड़ी के हेडमास्टर धनंजय उपाध्याय शामिल है।