मधुबनी: संतोष कुमार मंडल खुटौना प्रखंड से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि देश भर में मानसून की मार ने मंहगाई बढ़ने की आशंका को और बढ़ा दिया है। इधर समय-समय पर पेट्रोल,डीजल के दाम में इजाफा होना भी मंहगाई बढ़ने का मुख्य कारन है। एक अनुमान के मुताबिक पेट्रोलियम उत्पाद के मुल्य में 10 फीसदी और मंहगाई दर में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए एसएलआर के तहत बैंक की मांग की मियादी जमा की निर्धारित हिस्सा सरकारी प्रतिभूतियां के आधार पर अनिवार्य है कि 0.5 फिसद बैंक के पास 40,000 करोड़ की अतिरिक्त नकदी होगी।