बीते एक नवंबर से मानित विश्वविद्यालय नव नालंदा महाविहार के मुख्य द्वार पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय आदेश 1624/ 2022 / तिथि 28/10/2022को निरस्त करने, सभी कर्मियों को पी एफ, बीमा की सुविधा प्रदान करने ,पहचान पत्र निर्गत करने, स्थायीकरण करने, आउट सोर्स को समाप्त करने, आदि विभिन्न मांगों को लेकर 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कर्मियों को महाविहार प्रशासन के द्वारा कोई सुध नहीं लेने पर दर्जनों संगठनों का गुस्सा आसमान चढ़ गया ।
