रतनेश्वर झा,मधुबनी खुटौना से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की नारी पंचायत में वृधावस्था पेंशन में उपभोक्ताओ को पेंशन रोक दिया है तथा पंचायत सचिव द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा है और नया पेंशनधारी को अभी तक प्रखंड पदाधिकारी खुटौना द्वारा पासबुक नहीं दिया गया है जिससे लोगो को पेंशन लेने में भारी कठिनाई होती है.पंचायत सचिव कभी कभी 2-4 महीने पर बैठक करते भी नहीं है और फर्जी हस्ताक्षर करवाकर प्रखंड पदाधिकारी के पास जमा कर देते है.इसके लिए ये आग्रह कर रहे है की नारी पंचायत की उच्य स्तरीय निरिक्षण की जाए.
